Hindi News / bihar / vaishali-news / Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार...

Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल

Viral Video: वैशाली के बेलसर में पंचायत मुखिया और चौकीदार की जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल, मंच पर डांस और तेज डीजे संगीत को लेकर विवाद छिड़ा।

1st Bihar Published by: Munna Khan Updated Feb 19, 2026, 4:06:00 PM

Viral Video

- फ़ोटो Reporter

Viral Video: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी अब विवाद का कारण बन गई है। बेलसर पंचायत के मुखिया मुकेश शाह अपने 45वें जन्मदिन का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम में 45 किलो का केक काटा गया और पंचायत के लोगों को निमंत्रण दिया गया।


हैरानी की बात यह है कि पार्टी का मंच बेलसर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर सजाया गया था। कार्यक्रम में तेज आवाज में भोजपुरी गाने बजाए गए और मुखिया के साथ थाने में तैनात चौकीदार महेश कुमार भी कलाकारों के साथ मंच पर डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं, पार्टी में कलाकारों पर पैसे लुटाने का वीडियो भी सामने आया है।


जब आम नागरिकों के डीजे बजाने पर प्रशासन कार्रवाई करता है, तो इस आयोजन पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। 


वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल यह देखना बाकी है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।