1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sep 06, 2025, 10:29:08 AM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: बिहार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो वह जनता की सुरक्षा का भार कैसे संभाल सकता है। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से है, जहां जहां देर रात राजापाकर थाना क्षेत्र में भारी बवाल हुआ। इस बवाल में एक समुदाय के असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें महुआ थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए है वहीं पुलिस गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस की पिस्टल और रायफल भी भीड़ द्वारा छीन लिया गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, फकीर टोला में देर रात आइसक्रीम का पैसा को लेकर पहले आइसक्रीम बेचने वाले के साथ युवकों से विवाद हो गया। सूचना पर जब क्यूआरटी टीम और महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल बल के साथ पहुंचे, और युवको को गिरफ्तार कर ले जाने लगे। जिन्हें छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
वहीं, हमला महुआ थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनका ईलाज नीजि अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, तीन हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला कि आइसक्रीम खाने के बाद गांव के कुछ युवकों ने पैसा नहीं दिया जिसके बाद ही सारा बवाल शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि महुआ एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल गांव में कैम्प कर रही है और हालात नियंत्रण में है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...