1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 07, 2025, 10:49:41 PM
प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 350 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह केंद्र भेज दिया गया है। यह कफ सिरप सहरसा में डिलीवर किया जाना था।
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही है। आज प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर दो नाबालिग पुलिस को देखकर भागने लगा। उनके पास एक ट्रॉली और एक बैग था। पुलिस को शक होने पर उन्हें पकड़ा गया और तलाशी ली गई। बच्चों के पास से बरामद बैग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
जीआरपी थानेदार पंकज कुमार ने इस संबंध में बताया कि रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद किए गए प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त कर लिया गया है। वही पूछताछ के बाद बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस कफ सिरफ के मुखिया की तलाश में जुटी है।