1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 09, 2025, 5:52:00 PM
यूट्यूबर बना चोर - फ़ोटो GOOGLE
Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक यूट्यूबर को 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जॉनी के रूप में हुई है जो गानों के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालता था और बॉलीवुड में करियर बनाना चाहता था। हाल ही में जॉनी ने लव मैरिज किया था।
इस प्रेम विवाह से उसके घरवाले नाराज हो गये थे और जॉनी को घर से निकाल दिये थे। जिसके बाद वह खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा। शुरुआत में वह अपने घर से अपने पिता के एक लाख रुपये चुराकर लाया था।शादी के बाद जॉनी पर पत्नी के खर्चों का दबाव बढ़ने लगा।
इसी दबाव के चलते उसने नोएडा के सेक्टर दो स्थित एक कैश मैनेजमेंट कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। जो एटीएम मशीनों में कैश डालती है। कुछ दिनों बाद जॉनी ने कंपनी छोड़ दी लेकिन कंपनी के लोगों से उसने संपर्क बनाए रखा। इसी दौरान उसने कंपनी में चोरी करने की योजना बनाई और 10 लाख रुपये चुरा लिए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।