1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jan 07, 2025, 9:05:30 PM
कलयुगी चाची की करतूत - फ़ोटो reporter
MUZAFFARPUR CRIME: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बीते दिनों 10 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने आज विक्रम हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मासूम की हत्या में शामिल मृतक विक्रम की चाची सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मृतक विक्रम की चाची इस घटना की मास्टर माइंड थी। भतीजे की हत्या को अंजाम देने के लिए विक्रम को बहला फुसलाकर वो पतंग खरीदने के बहाने ले गई थी और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रही थी और रोने का नाटक कर रही थी।
घटना का कारण मृतक विक्रम के चाचा रौशन से महिला का अफेयर का होना था और इसका विरोध पहले भी बच्चे के पिता सुशील शाह किये थे। इस दौरान चाची को पकड़ा भी था.जिसके बाद महिला ने बदला लेने का मन बनाया। सुशील साह के10 वर्षीय बेटे को बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से गला रेता और हत्या कर दी।
इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल तीनों लोगों ने हत्या में अपनी संलिप्त स्वीकार की है। रिश्ते में मृतक की चाची रागिनी देवी इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसके साथ एक महिला और दो अन्य लोग भी शामिल थे। जिसका मृतक विक्रम कुमार के परिवार से पूर्व में जमीन का विवाद चल रहा था।