Bihar News: गाजियाबाद की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, शादी की बात सुनकर बॉयफ्रेंड के घर पहुंची युवती; कर दिया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के भागलपुर में प्रेमी की शादी से आहत प्रेमिका ने लड़के के घर पहुंचकर भारी बवाल कर दिया। लड़की का आरोप था कि लड़के ने उससे शादी की बात कही थी और तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा और अब दूसरी लड़की से शादी कर ली है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2025, 2:16:23 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar News: बिहार के भागलपुर से अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। यहां गाजियाबाद से आई लड़की ने एक युवक के घर पहुंचकर खूब हंगामा मचाया। लड़की युवक की शादी की बात सुनकर उसके घर पहुंच गई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने और अब लड़की लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई है।


दरअसल, गाजियाबाद की युवती को बिहार के लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था मिलने की बेकरारी बढ़ी और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद बिना शादी के ही दोनों सारी हदें पार कर गए। करीब तीन साल दोनों के बीच यह खेल चलता रहा। इसी बीच लड़का भागलपुर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां दूसरी लड़की से उसकी शादी हो गई।


प्रेमी के धोखे से आहत लड़की गाजियाबाद से भागलपुर पहुंची और तेतरी पहुंचकर लड़के के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की का आरोप था कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और तीन सालों तक उसे झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लड़के के घर वालों ने लड़की को अपने घर में रखने से मना कर दिया जिसके बाद लड़की और लड़के के परिवार वालों के बीच खूब बहस हुई।


भारी हंगामा के बाद लड़की नवगछिया थाना पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। मामला पुलिस मे पहुंचने के बाद पुलिस लड़की और लड़के को थाने ले आई और वहां दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है औऱ मामले की छानबीन में जुट गई है।