1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 03, 2025, 3:12:18 PM
अपराधी गिरफ्तार - फ़ोटो GOOGLE
begusarai crime news: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और 34 ग्राम गांजा, 5 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गढ़हरा थाने की पुलिस ने हाजीपुर पोखर के पास की गई। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा गया है।
इस संबंध में सदर टू डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि एक चाय दुकान पर कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में बैठा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर गढ़हरा थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान के तहत कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया है कि कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन पांच जिंदा कारतूस , पांच मोबाइल एवं 34 ग्राम गांजा को बरामद किया गया। इस दौरान डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि गोपाल इलाके का यह कुख्यात अपराधी है जो लगातार वर्चस्व बनाने का काम करता था। कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और उसे धड़ दबोचा। कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार पर कई मामले अन्य थानों में दर्ज है।