1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 15, 2025, 7:11:34 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार के छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा स्थित सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कार वितरण के समय बच्चों के बीच आपसी झड़प हो गई।
झगड़े में कुछ छात्रों ने चाकू और फाइटर जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दो छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घायल छात्रों को इलाज के लिए जलालपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के लिए दो छात्रों को हिरासत में लिया है। वर्तमान में स्कूल और क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा