1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 31, 2025, 11:27:07 AM
बिहार क्राइम न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime News: बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां ससुराल में सो रही दो बहनों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मृतिका की पहचान रूबी कुमारी और घायल निशा कुमारी के रुप में हुई है। मामला सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव में शनिवार देर रात की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने दोनों बहनों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया। निशा की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। मृतका रूबी कुमारी का मायका छपरा के बरहमपुर में है। उसके पति धनंजय गुप्ता बाहर नौकरी करता है। चाचाससुर दिलीप शाह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।
बताया जा रहा है कि मृतिका शादिशुदा थी और उसकी छोटी बहन निशा अविवाहित है। निशा कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर घुमने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। परिवार में शोक मातम छाया हुआ है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट