1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2025, 8:09:44 PM
लूट की बड़ी वारदात - फ़ोटो GOOGLE
gopalganj: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। गोपालगंज में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से गहना सहित लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलरी शॉप की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मामले की जांच में जुट गए।
सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वे अपने दुकान पर बैठे हुए थे तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और जान से मारने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिये। दुकान में रखे करीब तीस लाख के गहने और कैश लेकर फरार हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स के दुकान में चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट