Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News: छपरा के समहोता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 18, 2025, 7:37:09 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत समहोता गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में हुआ मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 40 वर्षीय अरविंद यादव, 25 वर्षीय विक्की यादव और 45 वर्षीय बसंती देवी शामिल हैं। 


सभी को गंभीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सुबह से ही विपक्षी पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो उन पर हमला कर दिया गया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में तीनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा