छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी, 2 सुपारी किलरों को मौके से दबोचा

बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ये पुलिस पर ही हमला कर रहे हैं। खगड़िया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि कि पुलिस के पदाधिकारी इस दौरान बाल-बाल बच गये।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 20, 2025, 7:29:20 PM

BIHAR POLICE

पुलिस पर फायरिंग - फ़ोटो GOOGLE

khagaria: अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। इस घटना में पुलिस पदाधिकारी बाल-बाल बच गये। पुलिस कर्मियों ने इस दौरान सुपारी किलर सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक रिवाल्वर और 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट के कई मामले खगड़िया और मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।  


बताया जाता है कि खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में गोगरी SDPO रमेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। जिसमें पुलिस पदाधिकारी और पुलिस  कर्मी बाल-बाल बच गये। हालांकि इस दौरान पुलिस ने सुपारी किलर समेत दो बदमाशों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर, दो देसी कट्टा, 20 चक्र जिंदा कारतूस, खोखा ,एक बाइक और दो सेट मोबाइल जब्त किया है। एसपी राकेश कुमार की माने गिरफ्तार बदमाशों में पिंटू कुमार सुपारी किलर है। जो मधेपुरा जिला के ठेकेदार पवन राय की हत्या में भी शामिल था। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और डकैती के कई मामले मधेपुरा और खगड़िया जिले के थानों में दर्ज है।

अनिश कुमार की रिपोर्ट