Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में युवक की बेरहमी से हत्या, मचा बवाल

Bihar Crime News: गोपालगंज के थावे में मेला देखने गए विकी शाह की चाकू मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 29, 2025, 8:07:20 AM

Bihar Crime News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर नहर के पास हुई है।


मृतक की पहचान बरहड़िया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विकी शाह के रूप में हुई। वह मेला देखने गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल विकी को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।


सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के भाई प्रदीप शाह ने बताया कि विकी के साथ मेला देखने गया एक लड़का उन्हें सूचना देने आया कि विकी को चाकू लग गया है। इसके बाद परिजन और डायल 112 की पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।


पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा