1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 24, 2025, 7:22:19 AM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव में बेखौफ अपराधियों ने 18 वर्षीय विपिन कुमार का अपहरण कर उसे गोली मार दी है। जिसके बाद इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, सिसवा बरही गांव के बेचन यादव के 18 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद अपराधी उसे फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल गांव ले गए और वहां सीने में गोली मार दी। गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विपिन को तत्काल फुलपरास अनुमंडल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: कुमार गौरव