Bihar Crime News: मधुबनी में डीलर के बेटे की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार..

Bihar Crime News: मधुबनी में डीलर पुत्र की गोली मारकर हत्या। अपराधी फरार, पुलिस ने जांच शुरू की..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 08, 2025, 8:35:47 AM

Bihar Crime News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के तारपट्टी रामपुर छहर के पास गुरुवार रात 8 से 9 बजे के बीच बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मो. शब्बीर उर्फ भूट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान शिवा गांव निवासी नसीर डीलर के बड़े बेटे के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार मो. शब्बीर झंझारपुर से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तारपट्टी और रामपुर ढलान के बीच पहुंचा, घात लगाए अपराधियों ने उसकी बाइक रोककर सीने में गोली मार दी। गोली लगने से शब्बीर मौके पर ही गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दरभंगा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: कुमार गौरव