Bihar Crime News: बिहार में डकैती के दौरान 45 वर्षीय की हत्या, एक गिरफ्तार..

Bihar Crime News: मधुबनी के खजौली एकडारा में डकैती के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 13, 2025, 8:33:32 AM

Bihar Crime News

घटनास्थल की तस्वीर - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा गांव में रात करीब एक बजे बेखौफ अपराधियों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वारदात डकैती के दौरान हुई है।


एकडारा गांव निवासी 45 वर्षीय मृतक के भाई ने बताया है कि अपराधी देर रात घर में घुसे और डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के तुरंत बाद ग्रामीण आवाज सुनकर जाग गए।


अपराधी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। हथियार सहित उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बाकी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।


सूचना मिलते ही खजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टर: कुमार गौरव