1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 18, 2025, 7:45:28 AM
पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar Crime News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के लाल बागी गांव में रविवार देर रात 16 वर्षीय नाबालिग राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: कुंदन किशोर