1st Bihar Published by: RANJAN Updated Feb 05, 2025, 6:52:59 PM
उम्र कैद की सजा - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: खबर रोहतास से है जहां सासाराम कोर्ट ने डबल मर्डर के 28 साल पुराने केस में 19 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिसके बाद सासाराम सिविल कोर्ट में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। एडीजे- 4 की अदालत ने सजा सुनाई। 12 अक्टूबर 1997 को बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर में दो लोगों की हत्या हुई थी।
डबल मर्डर मामले में सासाराम सिविल कोर्ट ने 19 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस पूरे मामले में 27 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें से 3 नाबालिग का नाम शामिल था। लंबे समय तक केस चलने की वजह से कई आरोपियों का निधन भी हो चुका है। इस 28 साल पुराने मामले में आज कोर्ट ने सजा सुनाई है। जिसमें 19 लोगों को उम्र कैद की सजा मिली है।