Bihar Crime News: दरवाजे पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में दरवाजे पर सो रहे किसान उमेश मिस्त्री की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जबकि इलाके में दहशत का माहौल है।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Dec 12, 2025, 6:51:50 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो File

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में सोनवर्षा राज थाना इलाके में 55 वर्षीय किसान को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। जिससे किसान की घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अवश्यक कार्रवाई मे जुटी है। 


मृतक किसान की पहचान सोनवर्षा राज थाना इलाके के मनखा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी 55 वर्षीय उमेश मिस्त्री के रूप में हुई है। मृतक किसान चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उमेश को 6 संतान हैं, जिसमें तीन पुत्र और तीन पुत्री शामिल हैं। 


मृतक के बड़े बेटे सचित ने बताया कि पिता गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे खाना पीना खाकर घर के ही दरवाजे पर सो गए थे। रात करीब साढ़े 10-11 बजे गोली चलने की आवाज हुई। इसके बाद दरवाजे पर दौड़कर पहुंचे तो पिता खून से लथपथ थे। 


बेटे ने बताया कि एक गोली सिर में मारी गई और दूसरी गोली छाती में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीं सोनवर्षा राज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।