बिहार चुनाव 2025: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया तो खैर नहीं, EOU की है पैनी नजर; ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर EOU ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। अब तक 6 FIR, 100 से ज्यादा पोस्ट हटाने के निर्देश, और 135 प्रोफाइल वॉचलिस्ट में जोड़े गए हैं। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 18, 2025, 3:16:42 PM

Bihar Election 2025

- फ़ोटो File

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी है। भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 6 एफआईआर दर्ज, 100 से अधिक आपत्तिजनक लिंक हटाने के नोटिस और 135 प्रोफाइल्स को निगरानी सूची में शामिल किया गया है।


EOU के अनुसार, ये कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत की जा रही है। सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़ी झूठी सूचनाएं, भड़काऊ भाषण और कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। EOU ने इसके लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है, जो तीन शिफ्टों में 24x7 काम कर रही है। इस सेल ने अब तक 14 अलग-अलग हैंडल्स द्वारा फैलाए जा रहे 22 लिंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 एफआईआर दर्ज की हैं।


इसके अतिरिक्त, X.com, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 100 आपत्तिजनक पोस्ट, हैंडल्स और लिंक हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। EOU ने एक 'वॉचलिस्ट' भी तैयार की है, जिसमें 40 सोशल मीडिया हैंडल्स, 28 यूट्यूब चैनल, 77 अन्य प्रोफाइल्स शामिल हैं। इन सभी पर लगातार निगरानी की जा रही है और कोई भी उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है।


EOU के अधिकारियों के अनुसार, यह मॉनिटरिंग सेल खास तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और झूठी सूचनाओं को रोकने के उद्देश्य से सक्रिय की गई है।