1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Aug 31, 2025, 7:45:27 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में एक ससुर ने ही दामाद की हत्या करा दी। आरोपी ससुर दामाद के शराब पीने की बुरी आदत से परेशान था। कोई रास्ता नहीं दिखा तो आरोपी ने अपनी संपत्ति बेच दी और बदमाशों को 12 हजार की सुपारी देकर दामाद की हत्या करा दी।
दरअसल, सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कोईली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराबी दामाद से परेशान ससुर ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। मृतक की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई है, जो अत्यधिक शराब पीने का आदी था।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दिलीप के ससुर अकलु महतो ने 12,000 की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। सुपारी किलर को हत्या के बाद सिर्फ 5,000 ही दिए गए थे। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया।
इतना ही नहीं, दिलीप सिंह के एक दोस्त को भी शराब पिलाने के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों की लाशें बसवारी में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पाई गईं। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। यह सफलता सदर डीएसपी टू आशीष आनंद के नेतृत्व में मिली है।