1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jan 10, 2025, 9:24:57 PM
भिखारी बनकर चोरी - फ़ोटो reporter
Bihar News: मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला ने लाखों रुपए चोरी कर ली। महिला भिखारी का भेष बनाकर घर में घुसी थी। चोरी करने वाली महिला कि करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मोहल्ले के मिल्की टोला में एक महिला भिखारी का भेष रखकर आई। महिला ने मोहल्ले में घर-घर जाकर भीख मांगी। उसके बाद महिला राजन कुमार के घर में गेट खोलकर घुस गई और घर में बने ऑफिस से एक लाख पचपन हजार रुपए चोरी कर भाग गई। चोरी कि घटना घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चोरी का पता लगने के बाद राजन कुमार ने महिला को मोहल्ले में ढूंढा लेकिन, उनका कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राजन कुमार ने बताया कि उनका बेला औद्योगिक क्षेत्र में पेपर कप प्लेट कि फैक्ट्री है घर में ऑफिस है।
बैंक में पैसे जमा करने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही महिला ने घर में घुसकर चोरी कि घटना को अंजाम दे किया और फरार हो गई। पूरे मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाना प्रभारी रवि गुप्ता का कहना है कि केसदर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी के आधार पर महिला का पता लगाया जा रहा है।