1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 23, 2025, 3:23:59 PM
खतरों के खिलाड़ी - फ़ोटो
muzaffarpur: जबसे लोगों के हाथों में स्मार्ट फोन आया तब से वो सोशल मीडिया पर लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के रील्स बनाते हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मुजफ्फरपुर के एक लड़का और लड़की का खतरनाक स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वही हाथ में हथियार लहराते लड़की का भी वीडियो वायरल होने लगा है। मामला सामने आने के बाद वायरल इन वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान का यह वीडियो है। जिसमें खतरनाक बाइक स्टंट करते एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी युवती और युवक का ट्रेन में दरवाजे से बाहर की तरफ लटककर रील्स बनाया गया है।
इतना ही नहीं हाथ में पिस्तौल लेकर भी युवती ने रील्स बनाई है। कई रूल्स एक साथ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मुजफ्फरपुर पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की टीम यह सत्यापित करने में जुटी है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है और कहां का रहने वाला है?
मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट