Bihar News: ईंट भट्ठा के मुंशी की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से रेत दिया गला

बिहार के गया में बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठा के मुंशी की गला रेतकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 04, 2025, 11:34:38 AM

Bihar News

मुंशी की हत्या से सनसनी - फ़ोटो google

Bihar News: बिहार के गया में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने ईंट भट्ठा के मुंशी की हत्या कर दी है। बदमाशों ने धारदार हथियार से मुंशी का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना शुक्रवार की देर रात डोभी इलाके की है।


मृतक मुंशी ईंट भट्ठा मालिक गोवर्धन यादव के बहनोई थे और ईंट भट्ठा पर रहकर देखभाल करते थे। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने उनका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर मुंशी को उठाने गए।


खून से सना शव देखकर सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी ईंट भट्ठा मालिक और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।