1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 07, 2025, 9:04:09 AM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Encounter in Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके से सामने आया है, जहां सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।
इस मुठभेड़ के दौरान दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जवाबी कार्रवाई में मारे गए अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी पश्चिमी मौक़े वारदात पर पहुंच गये हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चार अपराधी भागने में सफल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।