Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव, दो बच्चों को मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी तैयारियों के बीच दो बच्चों को ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगी है. गोलीबारी की इस घटना से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Oct 23, 2025, 5:34:37 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी तैयारियों के बीच अपराधियों ने तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो लड़कों को गोली लगी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना सोनबरसा प्रखंड के भुतही थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतही वार्ड संख्या 11 की है।


गोली लगने से घायल हुए लड़कों की पहचान सुरेंद्र मुखिया के 6 वर्षीय पुत्र दीपिनिक कुमार और बिलटू मुखिया के बेटे रूपेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 


बताया गया कि सीतामढ़ी से दोनों बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। 


सदर डीएसपी 2 आशीष आनंद ने बताया है कि दोनों बच्चे अपने मां के साथ थे इसी दौरान कुछ लोग आए इसी बीच गोली चल गई जिसमें दोनों बच्चों को गोली लग गई आनंद खाना में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है मौके पर FSL की टीम पहुंची है।