1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 21, 2025, 12:57:48 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम ने पूव एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि किस मामले में पुलिस ने यह छापेमारी की है हालांकि इस छापेमारी के बाद जिले के सियासी गलियारे में चर्चा तेज है।
रईस खान की गिरफ्तारी की भी खबरें सामने आ रही हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। छापेमारी में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान भी शामिल हैं। बिहार एसटीएफ और पुलिस के इस एक्शन से सीवान के ग्यासपुर में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि अयूब-रईस खान ने कुछ समय पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन किया है। रईस खान ने लोजपा के टिकट से एमएलसी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों भाइयों का सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन से पुरानी अदावत रही है।
कुछ समय पहले शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से विवाद की खबरें सामने आई थीं। कुछ साल पहले रईस खान के काफिले पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शहाबुद्दीन के शार्प शूटर आजाद अली को गिरफ्तार किया था।
आजाद अली पर आरोप था कि बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रत्याशी रईस खान और उनके लोगों को AK47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी नामजद किया गया था।