1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 26, 2025, 2:47:49 PM
शराब के नशे में शिक्षक गिरफ्तार - फ़ोटो reporter
Republic Day 2025: बिहार के मुजफ्फरपुर से गणतंत्र दिवस की एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जो शराबबंदी की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। यहां एक स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर झंडा फहराने के लिए स्कूल पहुंच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हेडमास्टर को स्कूल से ही अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर रामपुर हरि थाना क्षेत्र का है, जहां मीनापुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी के हेडमास्टर द्वारा शराब पीकर झंडातोलन करने पहुंचा था। हेडमास्टर शराब के नशे में इतना धुत था कि झंडा फहराने के दौरान उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय विधायक मुन्ना यादव को दी। जिसके बाद विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जब स्कूल पहुंची तो पाया कि हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में झूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल का हेड मास्टर शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट..