1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 07, 2025, 2:14:44 PM
गया में अपराधियों का तांडव - फ़ोटो reporter
Bihar News: गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित डॉ तापेशर कार्डियो डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने बमबारी और हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। हालांकि हवाई फायरिंग की गई है या क्लीनिक पर फायरिंग की गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते शेरघाटी थाना एवं शेरघाटी एसपी शैलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, ओर एक मैगजीन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक बम क्लिनिक को टारगेट कर किया है। यह घटना डाक्टर तापेश्वर और उनके डाक्टर बेटे के बीच चल रही प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। डॉक्टर के बहू का कहना है कि घर की लड़ाई आज बमबाजी ओर गोलीबारी तक पहुंचलने के पीछे कोई तीसरा है, जो बाप बेटे की लड़ाई का फायदा उठाना चाहता है। बहू ने आरोप लगाया है कि इसके राजेश गुप्ता का यह हाथ है। हालांकि वह यह भी की कह रही हैं कि पुलिस इस मामले की जांच करे और घटना का खुलासा करे।
रिपोर्ट- नितम राज