1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 15, 2025, 5:24:22 PM
नशे की खेप जब्त - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से सूखे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। शराब के साथ साथ दूसरे राज्यों से सूखे नशे की खेप बिहार पहुंच रही है। पुलिस लगातार इसके खिलाफ एक्शन ले रही है बावजूद इसके नशे के सौदागर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने 10 लाख से अधिक के नशीले सामान को जब्त किया है।
दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर रक़्सौल इलाके से 1 किलो 700 ग्राम चरस, 590 ग्राम गांजा और 140 पीस नशे की गोली को बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, रक्सौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की खेप कहां पहुंचानी थी और कहां से भेजी गई थी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम