1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jan 17, 2025, 3:59:54 PM
सहरसा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोगों ने एक मोबाइल चोर को रंगेहाथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई क - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मोबाइल चोर को रंगेहाथ पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई की। आरोप है कि चोर ने दो महिलाओं के मोबाइल चुराए थे।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड 10 में मरीज की परिजन कौशल्या और सीता ने आरोप लगाया कि दोनों बाथरूम गयी थी इसी बीच मोबाईल को चोरी कर लिया। जिसको लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और इमरजेंसी के समीप लाकर उसको पूछताछ करने लगे और झूठ बोलने पर लोगों ने पिटाई शुरु कर दी।
आधार कार्ड से चोर की पहचान सौरबाजार निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। आधे घंटे की मारपीट के बाद अस्पताल प्रशासन ने डायल 112 पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने चोर और पीड़ित महिलाओं को थाने ले जाकर मामला दर्ज किया। इस घटना से अस्पताल के सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।