1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 25, 2025, 4:56:29 PM
जीजा ने की साले की हत्या - फ़ोटो google
Bihar Crime News: कैमूर में एक युवक ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। युवक ससुराल पहुंचा था और वहां पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। दोनों के बीच झगड़ा देखकर युवक बीच बचाव करने पहुंचे तभी जीजा ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल, पूरा मामला भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव का है। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी हरेराम तिवारी के बेटे गोलू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ससुराल आए युवक अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख जब साला बीच बचाव करने पहुंचा तो अपने पास रखे कट्टे से जीजा ने साले को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।
परीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक से भाग रहे जीजा को धर दबोचा और उसके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा से पूछताछ कर रही है।