1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 23, 2025, 12:38:10 PM
हत्या से इलाके में सनसनी - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे। ताजा घटना खगड़िया से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेकेदार मकान में सेंटरिंग कराने का ठेका लेता था। गुरुवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ठेकेदार के सिर में गोली मारी गई है। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव के बहियार से उसका शव बरामद किया गया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बता दें कि पिछले 15 घंटा के अंदर अपराधियों ने एक महिला और एक पुरुष को गोली मार दी है। एक की मौत जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया