1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 24, 2025, 5:17:36 PM
बच्चे की हत्या से सनसनी - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: गया में सातवीं के छात्र का शव नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने छात्र की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया है। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास के पास की है।
मृतक की पहचान घुघड़ीताड़ बाईपास के रहने वाले प्रदीप कुमार यादव के 14 वर्षीय बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शाम से ही सत्यम घर से पैसे लेकर निकला था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। रातभर परिजनों ने कई जगहों पर बच्चे की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
शुक्रवार की सुबह घर के कुछ दूरी के पास फल्गु नदी से सत्यम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने का बाद शव को नदी में फेंक दिया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- नितम राज