1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2025, 1:12:15 PM
ज्वेलर्स की दुकान में डकैती - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने मंगलवार की तड़के एक ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया और जमकर लूटपाट की। इलाके में दहशत फैलाने के लिए डकैत लगातार फायरिंग करते रहे। इस घटना के बाद इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है।
दरअसल, कोटवा थाना से चंद कदम पर स्थित कोटवा बाजार की यह घटना है, जहां श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स और बर्तन दुकान पर डकैतों ने धावा बोला है। डकैती के दौरान जब इलाके के लोग जग गए और मौके वारदात पर पहुंच गए तो डकैतों ने चेतवनी देते हुए भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी।
भीड़ के बीच बदमाश करीब 20 मिनट तक आभूषण दुकान में डकैती करते रहे। इस दौरान डकैतों ने 170 ग्राम सोना, 20 kg चांदी के अलावा 5 लाख 80 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। डकैत करीब पांच से छह की संख्या में थे। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 20 मिनट का वक्त लग गया और तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, पूर्वी चम्पारण