Bihar Crime News: बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश, रोहतास में युवक की पीट पीटकर ले ली जान; गोपालगंज में 9 साल की बच्ची से किया रेप

Bihar Crime News: बिहार के अलग-अलग जिलों में अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. रोहतास में जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई वहीं गोपालगंज में एक मासूम बच्ची के साथ शादी में टेंट लगाए आए शख्स ने धिनौना काम कर दिया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 20, 2025, 12:54:30 PM

crime news

आपराधिक वारदातों से हड़कंप - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार तांडव मचा रहा है। रोहतास के डेहरी में जहां बदमाशों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी तो दूसरी तरफ गोपालगंज में बदमाशों ने एक 9 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस हमेशा की तरह छानबीन कर रही है।


पहली घटना रोहतास के डेहरी की है, जहां नौहट्टा थाना के उल्ही गांव में इंदल राम को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप उल्ही गांव के ही जयराम साह तथा उसके पुत्र सुनील पर लगा है। बताया जाता है कि इंदल राम के घर का कुछ सामान चोरी हो गया था। बाद में इन लोगों ने सामान को जयराम साह के यहां से बरामद किया तथा सामान को उठाकर अपने घर ले आया। 


इसको लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में आरोप है कि जयराम साह तथा उसके पुत्रों ने लाठी डंडा से प्रहार कर दिया। इंदल राम को गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक इंदल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई है जबकि आरोपी पिता-पुत्र फरार बताए जा रहे हैं।


उधर, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में टेंट लगाने आए युवक ने एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक बसडिला खास गांव का श्रीभगवान साह बताया गया है। 


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ परंजलने आरोपित युवक बच्ची के गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए आया था। इस दौरान मौका देखकर युवक ने बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

रोहतास से रंजन कुमार और गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट...