1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 25, 2025, 12:01:05 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजू साह के 30 वर्षीय बेटे संजय साह के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजू शाह ने बताया कि उनका बेटा यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के स्थित एक धर्मकांटा में कार्य करता था।
उन्होंने बताया कि धर्मकांटा के मालिक का दो वर्ष पहले किसी व्यक्ति से जमीनी विवाद हुआ था। जिसमें उनके बेटे को बदमाशों ने टारगेट किया गया और उनके पुत्र की हत्या कर दी गई है। पूरे मामले पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने कहा है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।