1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 02, 2025, 4:42:41 PM
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या - फ़ोटो google
Bihar Crime News: दरभंगा में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान धनौली गांव निवासी योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। यह घटना बीते 26 जनवरी को हुई थी। शनिवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान योगेंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव अपने खेत में कुछ काम से गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों से विवाद हो गया था।
इसके बाद पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने 10 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।