patna news: लापता युवक की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

मृतक की पहचान आलमगंज निवासी 20 साल के मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 03, 2025, 10:05:58 PM

BIHAR POLICE

लापता युवक का मिला शव - फ़ोटो GOOGLE

patna news: रविवार की शाम से लापता युवक की लाश आज पटना सिटी के अगमकुआं स्थित रेलवे ट्रैक के पास मिला है। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका जतायी है।


मृतक की पहचान आलमगंज निवासी 20 साल के मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


मृतक के भाई ताहिर ने बताया कि उसका भाई तौफीक रविवार की शाम से गायब था। उसे घर से बुलाकर दोस्त अपने साथ ले गया था। जब वो घर नहीं आया तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। अगले दिन पता चला कि अगमकुआं रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली है। 


इस बात की सूचना मिलते ही वो वहां गया और शव की पहचान अपने भाई तौफीक के रूप में की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष झा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो सकती है। परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।