Bihar News: पति के साथ मायके पहुंची थी लड़की, घर के बाहर खड़ी 25 लाख की कार में लगी आग

Bihar News: बिहार के जमुई में घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार में अचानक आग लग गई. इसकी चपेट में आने से एक बाइक भी जल गई है.

1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Jan 23, 2025, 5:27:01 PM

Bihar News

आग लगी या लगाई गई? - फ़ोटो reporter

Bihar News: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के नुमंर गांव में घर के बाहर खड़ी हुंडई कंपनी की अल्केलेजर कार में आग लग गई। साथ ही उसके पास खड़ी होंडा शाइन बाइक भी जल गई। इस घटना को लेकर पीड़ित कार मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


बताया जा रहा है कि नुमंर गांव निवासी सुशील कुमार सिंह की बेटी स्वेता कुमारी अपने पति के साथ बीते 19 जनवरी को अपने मायके आई थी। बीते बुधवार की शाम को उनका भाई चिंटू कुमार कार की साफ सफाई करके घर के सामने खड़ी कर दिया। देर रात को उनकी मां वाथरूम जाने के लिए उठी। तो घर का दरवाजा खोलने के बाद कार व बाइक में आग लगा देखी। 


ग्रामीणों ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। इधर मामले की सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उधर, पीड़ित कार ने बरहट थाना में सनहा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ लोग को दुश्मनी से कार में आग लगाने की आशंका जता रहे हैं।