1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2025, 4:17:45 PM
युवती की हत्या - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: गोपालगंज में एक 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुचायोकोट थाना के विशुनपुर नहर के पास की है।
मृतका की पहचान कुचायोकोट थाना के पोखारभिंडा निवासी हारून राशिद की बेटी शबाना खातून के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज शनिवार को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक युवती का शव ढोढवलिया पंचायत में मुर्गी फार्म के पास नहर के पटरी के समीप पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि युवती के सिर पर गहरे जख्म के निशान है। उसका गला दुपट्टा से लपेटा हुआ था। युवती के शव के पास से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस के जांच में पता चला है कि उसके जांघ में बुलेट के निशान है। युवती को पहले गला दबाकर हत्या की गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के दौरान युवती के सिर पर हथियार से हमला किया गया है और उसके बाद उसकी जांघ में गोली मारी गई है। इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज