Bihar Crime News: समोसा के लिए नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या, जुआ में जीते थे 10 रुपए; खर्च नहीं करने पर गई जान

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोर का शव खेत से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 10, 2025, 3:35:31 PM

Bihar News

नाबालिग की हत्या से सनसनी - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोर का शव गांव के बाहर खेत से बरामद किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की है। 


मृतक कमरुद्दीन मियां का 15 वर्षीय पुत्र जफरुद्दीन बताया गया है। सोमवार को मृतक जफरुद्दीन का शव खेत में पड़ा हुआ देखा गया। शव को देखने के लिए लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गयी। 


इस सनसनीखेज वारदात के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। आशंका जताई जा रही है कि जुए के खेल में हार-जीत को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है हालांकि पुलिस व परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। 


ग्रामीण दबी जुबान कहते हैं कि किशोर ने जुए में 10 रुपया जीत गया था।  उसके साथ जुआ खेल रहे लोग समोसा खिलाने की बात कहने लगे। किशोर के इनकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि एक 15 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।