Bihar Crime News: दो जुड़वा बहनों की बेरहमी से हत्या, खेत से दोनों का शव मिलने से हड़कंप

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 10, 2025, 10:20:57 PM

crime news

दो बहनों की हत्या - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां दो जुड़वा बहनों का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मासूम बच्चियों के मुंह में मिट्टी ठूस कर उनकी हत्या गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के दौरान दोनों बहने लापता हो गयी थीं। थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव के समीप गेहू के खेत से दोनों का शव बरामद हुआ है। दोनों थावे के जगदीशपुर गांव निवासी मन्नू सिंह की जुड़वां बेटियां हैं।  दोनों का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।