1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2025, 8:22:41 PM
पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE
gopalganj crime: गोपालगंज पुलिस ने चोरी की गाड़ियों का फर्जी ऑनर बुक बनाकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की गाड़ी के साथ तीन अपराधियो को इसे बेचते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की तीन बाइक, एक ट्रैक्टर, एक हौंडा कार और एक पिकअप बरामद किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई माझा थाना क्षेत्र में किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के अजय कुमार, नगर थाना क्षेत्र के राजीव रंजन और सिवान जिले के जामों थाना क्षेत्र नीरज सिंह शामिल हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि मांझा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर नगर थाना और सिवान जिले के जामो बाजार में छापेमारी की गयी। जहां से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के तीन बाइक, एक ट्रैक्टर, एक हौंडा कार और एक पिकअप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग चोरी के वाहनों को फर्जी कागजात बनाकर बेचते थे। इस गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के शेष सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट.