1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 02, 2025, 8:50:08 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: गोपालगंज में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जिसमें भारी मात्रा में देसी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने बताया कि जब्ती के दौरान कुल 6717 पिस, यानी लगभग 1343.400 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।
इस बड़ी बरामदगी से यह साफ हो गया है कि इलाके में शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल जब्त वाहन और शराब को उत्पाद थाना लाया गया है, और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद शराब तस्कर गुप्त रूप से आपूर्ति करने में सक्रिय हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन की लगातार कार्रवाई से इस पर लगाम लगाने की कोशिश जारी है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज