Bihar News: बिहार के इस जिले में 10 थानेदार बदले, कई दारोगा भी इधर से उधर; देखिए.. लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 07, 2025, 6:41:26 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 10 थानों के थानेदारों का दूसरे थाने में पोस्टिंग कर दी गई है जबकि कई दारोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।


दरअसल, गोपालगंज में विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने बड़ी करवाई की है। जिले के 10 थानों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है। कई थानाध्यक्ष को वापस बुलाया गया है वही नए लोगों को कमान सौंपी गई है। जिले के बैकुंठपुर, महमदपुर, सिधवलिया, मांझा, थावे, मीरगंज, फुलवरिया, श्रीपुर, भोरे और कटेया थाना में नए थानेदार की तैनाती की गई है। कुल 14 लोगो का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है।


पुलिस इंस्पेक्टर किशोरी चौधरी को कटेया, राजीव रंजन सिंह को मांझा, कैप्टन शाहनवाज को भोरे व अभिषेक कुमार को बैकुंठपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को मीरगंज, धीरज कुमार राम को सिधवलिया, जयहिंद यादव को फुलवरिया, नेहा कुमारी को श्रीपुर, हरेराम कुमार को थावे, राजा राम को महमदपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज