हाजीपुर में एसबीआई बैंक के ATM से 13.70 लाख की चोरी, गैस कटर से काटी मशीन

हाजीपुर के बागमल्ली मोहल्ला स्थित एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। गैस कटर से काटकर उसमें रखे 13.70 लाख रुपये कैश चोरी कर फरार हो गये। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 30, 2025, 4:40:05 PM

BIHAR

अपराधियों में पुलिस का डर खत्म - फ़ोटो GOOGLE

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जहां स्टेट बैंक के एटीएम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे सारा कैंश गायब कर दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को अगले दिन सुबह में मिली। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


बिहार के वैशाली जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के बागमल्ली मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को चोरों ने देर रात गैस कटर से काटकर करीब 13 लाख 70 हजार कैश चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। 


फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। चोरों की पहचान के लिए पुलिस आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। वही पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।