हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या

Hazaribagh जिले के Barkagaon थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 16, 2026, 5:02:57 PM

झारखंड न्यूज

इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो सोशल मीडिया

JHARKHAND:झारखंड के हजारीबाग जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में घर में घुसकर बदमाशो ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। 


मृतक की पहचान वकील दास और पत्नी झुनियां देवी के रूप में हुई है। दोनों की लाश पर जब ग्रामीणों की नजर गई तब उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस की दी। यह घटना देखते ही की आग की तरह फैल गयी और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


 इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से काफी डरे हुए हैं और पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। अपराधी चाहे जो भी हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।