1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 27, 2025, 10:41:15 PM
पैसे के लिए मारी गोली - फ़ोटो GOOGLE
Katihar Crime News: कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया में एक युवक को गोली मार दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ताजगंज फसिया के प्रमोद मंडल मनिया जा रहे थे। इसी दौरान उदामा रेखा के मनोहर सिंह ने पैसे की लेन-देन को लेकर प्रमोद के गर्दन में गोली मार दी।
घायल प्रमोद के भाई प्रीतम मंडल ने बताया कि प्रमोद के मोबाइल से मनोहर ने बड़ी चालाकी से अपने मोबाइल में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। जब इस बात का पता प्रमोद को हुई तब वो मनोहर से पैसे वापस मांगने पहुंच गया। प्रमोद ने मनोहर से कहा कि तुम मेरे मोबाइल से एक लाख रूपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हो लेकिन मनोहर ने इस बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रमोद ने इस बात शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी।
साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात से मनोहर गुस्सा हो गया और प्रमोद को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल प्रमोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही पुलिस आरोपी मनोहर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना से बाद से मनोहर फरार हो गया है।