Bihar Crime News: 50 हजार के इनामी समेत दो बदमाश अरेस्ट, बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: बिहार STF और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से दो देसी कट्टा और 17 गोली को जब्त किया गया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2025, 5:34:02 PM

Bihar News

पुलिस को मिली कामयाबी - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम और खगड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 हजार के इनामी बदमाश को उसके साथी के साथ अरेस्ट किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से कट्टा और 17 गोलियों को पुलिस ने बरामद किया है।


दरअसल, खगड़िया पुलिस को आज दूसरे दिन भी बड़ी सफलता मिली है। STF और जिला पुलिस की कार्रवाई में 50 हजार का इनामी संदीप यादव समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने दो कट्टा और 17 जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ लूट, डकैती ,रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने यह कार्रवाई महेशखूंट और मानसी थाना इलाके में की है। मानसी थाना इलाके से संदीप की गिरफ्तारी हुई। जिसके खिलाफ आधे दर्जन मामले दर्ज हैं जबकि मो. समीम की गिरफ्तारी महेशखूंट थाना इलाके से हुई। बता दें कि खगड़िया पुलिस ने शुक्रवार को भी 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया